ऋषिकेश:-कोतवाली पुलिस ने चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर किये गिरफ्तार,तस्करी मे उपयोग वाहन सीज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर UK08-R- 3908 में 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गठित टीम द्वारा बीती रात्रि कैनाल गेट आईडीपीएल ऋषिकेश पर चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर UK08-R- 3908 को चेक किया तो उसमे चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 8pm बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता दीपक भारद्वाज पुत्र प्रेम भारद्वाज निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर ऋषिकेश, कुलदीप चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान निवासी नंबरदार फार्म खदरी श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है। दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News