ऋषिकेश- मनसा देवी के पास लीसे से भरा ट्रक पलटने से हुई सड़क जाम,यातायात हुआ प्रभावित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्यामपुर बाईपास स्थित मनसा देवी के समीप बीच सड़क पर लीसे से भरा ट्रक पलटने से पूरी सड़क जाम हो गई। देखते देखते सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहा लीसे से भरा ट्रक मनसा देवी के समीप अनियंत्रित होकर अचानक बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक में लदे लीसे के कनस्तर बीच सड़क पर बिखर गए। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा दी। बीच सड़क पर बिखरे लीसे के कनस्तरों से पूरी सड़क जाम हो गई। सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस चौकी को दे दी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News