ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा केंद्र सभी राज्यो को वैक्सीन निशुल्क देगा

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा करते हुए साफ तौर पर कहा कि अब 21 जून से केंद्र ही राज्यो को वैक्सीन देगी यानि किसी भी राज्य को वैक्सीन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा केंद्र सरकार ही सभी राज्यों को निशुल्क वैक्सीन मुहैया कराएगी। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि देश में उत्पादन हो रहे 75 प्रतिशत वैक्सीन का उपयोग केंद्र सरकार देश के लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाने में करेगी वहीं प्राइवेट अस्पताल 25 प्रतिशत बचे हुए वैक्सीन कोटे में से ले सकते हैं और किसी भी पेड वैक्सीन में वैक्सीन की कीमत से डेढ़ सौ रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे साफ है केंद्र ने वैक्सीनेशन की व्यवस्था अपने हाथों में ले ली है। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि मुश्किल की घड़ी में विजेता आगे बढ़कर लड़ने का काम करते हैं ना कि पीछे हटते हैं। उनके अनुसार केंद्र सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि नवंबर तक देश की 80 करोड़ जनसंख्या को अन्य योजना के तहत मुफ्त अनाज दिया जाएगा किसी भी परिवार को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कई लोगों ने वैक्सीन और तमाम चीजों पर भ्रमित करने की कोशिश की लेकिन हमने सब का कठोरता से जवाब दिया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News