ऋषिकेश- राज्यसभा सांसद ने परिवहन व्यवसायियों व प्रधान संगठनों की मांगों का दिया सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने परिवहन व्यवसायियों व प्रधान संगठनों की मांगो को लेकर केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को तुरंत किया फोन मिलाकर सकारात्मक हल निकलने का आश्वासन दिया।
शनिवार को परिवहन महासंघ के प्रतिनिधियों ने सांसद राज्य सभा नरेश बंसल को ज्ञापन सौंपा। इसमें परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने परिवहन व्यवसायियों की कोविड 19 के कारण हुई बदहाल स्थिति को देखते हुए 2 साल का टैक्स सरकार से माफ करने का ज्ञापन दिया। प्रस्तावित टोल प्लाजा को हटाने को लेकर प्रधान संगठन की और से राजेश व्यास,आशुतोष शर्मा, सतीश रावत ने सांसद को ज्ञापन दिया जिस पर उन्होने तत्काल भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से फोन पर वार्ता की। इसमें परिवहन मंत्री ने सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, राजेश व्यास, सतीश रावत, सुधीर राय, सुमति रावत, बबिता, संगीता सकलानी, रीना रांगड़, धर्मेन्द्र, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र बेलवाल, संदीप कुड़ीयाल, शैलेन्द्र चौहान, वेचन गुप्ता, नवीन रमोला, शिव प्रसाद रतूड़ी, अरुण बिष्ट आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News