ऋषिकेश-प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय चिकित्सालय में रोपे पौधे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने राजकीय चिकित्सालय में पौधारोपण कार्यक्रम किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पिछले 1 जून से 7 जून तक उनके द्वारा एक वृक्ष एक जिंदगी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक दिन उन परिवारों में जाते हैं जो इस दौरान कॅरोना काल में इस लोक को छोड़ कर चले गए। कार्यक्रम के तहत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विजेश भारद्वाज वा अस्पताल के सभी डॉक्टर्स वा स्टॉप की मौजूदगी में एक पौधा भेंट किया गया।

उसके बाद इन पौधों को अस्पताल में ही रोपा गया। इसके अलावा कोतवाली ऋषिकेश में जाकर SSI मनमोहन सिंह नेगी व अन्य स्टाफ के साथ भी कोतवाली में एक नीम का पौधा रोपा गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर व पुलिसकर्मी दोनों ही फ्रंटलाइन वार्यस हैं।

लिहाजा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सबसे पहले इन्हीं विभाग के लोगों को पौधा देने का कार्य किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम में उनके साथ पार्षद मनीष शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, दीपक धमन्दा, सोनू पांडे ,अभिषेक शर्मा, अमित सागर, गौरव यादव, रमेश नेगी, सुनील पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News