ऋषिकेश- प्रदेश सरकार ने 8 जून तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, हफ्ते में 2 दिन खुलेगी राशन की दुकाने

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश सरकार ने कोरोना के मामलों को देखते हुए 8 जून तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। अब हफ्ते में 2 दिन राशन की दुकानें खुली रहेंगी।
सोमवार को देहरादून में हुई बैठक में प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। कुछ मामलों में ढील देते हुए प्रदेश सरकार ने राशन की दुकानें एक और पांच जून को प्रातः 7 से 1 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एक जून को बुक सेलर व स्टेशनरी की दुकाने 7 से 1 बजे तक खुलेंगी। बाकी नियम यथावत रहेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News