ऋषिकेश- यमकेश्वर विधानसभा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 7 वर्ष पूरा होने पर बांटी राशन किट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री पद पर 7 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी भूषण के निर्देशानुसार स्वर्गाश्रम मंडल के विभिन्न ग्राम सभाओं नांद जुलेड़ी, सुरेईधार, संतुधार, तुरेडा, डोराणा, धमन्दा आदि में 120 राशन की किट बाटी गई। इसमें 10 किलो आटा 5 किलो चावल 5 किलो दाल सरसों का तेल नमक हल्दी मिर्ची धनिया आदि सामग्री गांव में जाकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई गई। इसके साथ ही मास्क सैनिटाइजर साबुन भी वितरित किया गया। विधायक प्रतिनिधि विधानसभा यम्केश्वर अश्वनी गुप्ता ने बताया बताया कि यमकेश्वर विधायिका का यह अभियान संपूर्ण लोक डाउन में चल रहा है। विधायिका स्वास्थ्य संबंधी के साथ ही सभी जरूरतों को पूरा कर रही हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरू पाल बत्रा, विधायक के निजी सचिव विजेन्द्र बिष्ट, महामंत्री प्रीतम राणा, महेश नगर, मुकेश देवरानी, अशोक भंडारी, कोमल कुमार, राधेलाल आदि लोग मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News