ऋषिकेश-उप-स्वास्थ केंद्र गुमानीवाला मे 45+ के 80 लोगो का कोविड 19 टीकाकरण हुआ आज

त्रिवेणी न्यूज़ 24
ऋषिकेश । आज 28 मई को गुमानी वाला उपस्वास्थ्य केंद्र में 45वर्ष से अधिक आयु के 80 लोगों को कोविड 19 का टीकाकरण हुआ। यह जानकारी डॉ0 सरिता घरिया ने दी, आज सुबह 8 बजे से ही ग्राम पंचायत के सहयोग से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था, जिसने 120 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। 40 लोगो को शुगर, एलर्जी व अन्य बीमारियों के कारण टीका नही लग पाया। टीकाकरण केंद्र पर रोटरी सेंट्रल ऋषिकेश के पदाधिकारियों ने जूस पानी और अन्य तरीके से लोगो की मदद की। टीकाकरण केंद्र पर डॉ0 सरिता घरिया, फार्मेसिस्ट प्रीति नेगी, जागृति बिष्ट, आशा, कमलेश गर्ग, अनिता चमोली, ग्राम प्रधान राजेश व्यास, विधान सभा अध्यक्ष के प्रति निधि भरत चौहान, राजेश थपलियाल, रोटेरियन संजय सकलानी, दीपक तायल, राजेन्द्र बिजल्वाण, मानवेन्द्र कण्डारी, विकास गर्ग, देवव्रत अग्रवाल, संजय कंडारी, सन्दीप कुड़ियाल, विनोद भट्ट, गजेंद्र गुसाई आदि लोगों ने सहयोग किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News