ऋषिकेश- नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने निर्धन बच्चे के ऑपरेशन को दी 10 हजार रूपए की सहायता राशि

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नीरजा देव भूमि ट्रस्ट ने काले की ढाल निवासी एक निराश्रित बच्चे के ऑपरेशन के लिए 10 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक सौंपा है।
ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल ने बताया कि वर्ष 2010 में काले की ढाल निवासी 3 बच्चों के पिता का देहांत हो गया था। कुछ वर्षों बाद बच्चों की मां भी उन्हें छोड़कर चलती बनी। इसके बाद से तीनों बच्चों के कंधों पर परिवार चलाने की जिम्मेदारी आ गई। तीनों ही दोपहर में स्कूल जाकर शाम को मजदूरी कर परिवार का खर्चा उठाते हैं। कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन बच्चों में से 17 वर्षीय अमन कोरी को पाइल्स की बीमारी बढ़ने लगी। डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। मगर आर्थिक तंगी के चलते ऑपरेशन करा पाने में असमर्थ थे। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट को किसी परिचित के जरिए यह जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत बच्चे से मुलाकात कर पूरी स्थिति जानी और निजी अस्पताल में जाकर बच्चे की मौजूदगी में डॉक्टर को 10 हज़ार का चेक प्रदान किया। इस मौके पर ट्रस्ट की सह संस्थापक नूपुर गोयल भी उपस्थित रही।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News