ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वo पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्यामपुर स्थित कांग्रेस जन सहायता कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया ।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज जहॉं एक ओर भाजपा इतिहास को बदलने का काम कर रही साथ ही पौराणिक धरोहरों को बेचने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा तमाम संस्थान बनाये गये जिसमें आज एम्स जैसे संस्थान इस कोरोना काल में लोगों की जीवन बचाने का काम कर रहे हैं। नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू करना ये उनके मुख्य उद्देश्य रहे। इन उद्देश्यों को हमें आज की युवा पीढी को अवगत कराना होगा ताकि सरकार जो झूठ परोस रही है उसको झुठलाया जा सके। इस अवसर पर पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, सेवादल जिला अध्यक्ष राकेश कंडियाल, उप प्रधान रोहित नेगी, यश अरोड़ा, गोकुल रमोला, कुंवर सिंह गुसाई, प्रदीप रावत, निर्मल रांगड़, भजन सिंह चौहान, प्रदीप सजवाण आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News