ऋषिकेश- ब्रेकिंग: प्रदेश में कोविड कर्फ्यू एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ा, कुछ नए बदलाव हुए

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में अब 1 जून तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानें अब 7 बजे की जगह 8 से 11 बजे तक खुलेंगी। जबकि राशन की दुकानें 28 मई को सुबह 8 से 12 बजे तक खुलेगी। कर्फ़्यू के दौरान फल सब्जी, दूध की दुकाने सुबह आठ से 11 बजे तक खुलेंगी। अभी तक यह अवधि सुबह सात से 10 बजे तक थी। इसके अलावा परचून की दुकानें 28 मई को सुबह आठ से 12 बजे तक खुलेंगी।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों से विचार विमर्श करने के बाद कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों से विचार विमर्श के बाद 1 जून तक कर्फ्यू बढ़ाया गया है। उन्होंने ने बताया कि अब दूध, सब्जी, मीट, मछली और अन्य जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानें अब 8 से 11 बजे तक खुलेगी। इसके अलावा राशन की दुकानें अब 28 मई को सुबह 8 से 12 बजे तक खुलेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News