ऋषिकेश- रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से गरीब व जरूरमंद लोगों को राशन बांटी गई । इस मौके पर रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने बताया कि कोरोना काल के चलते गरीब व असहाय लोगों के लिए मुसीबत बन गया। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सामने अपने परिवार के पालन पोषण के लाले पड़ गए। ऐसे में क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगो की मदद की जा रही है। नगर निगम पार्षद अजीतसिंह गोल्डी द्वारा आग्रह करने पर उनके वार्ड के कुछ ज़रूरतमंद लोगों को राशन बाँटने का कार्य किया गया। इस अवसर पर सचिव संजय सकलानी, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, पंकज अरोड़ा, देवरथ अग्रवाल, दीपक तायल, राजीव, संदीप गोस्वामी, शिवम आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News