ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2903 नये मरीज मिले, 8164 मरीज स्वस्थ हुए, 64 की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में राज्य पिछले 24 घंटे में 2903 मामले सामने आए हैं । वही 8164 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए और 64 की कोरोना से मौत हुई।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले तीन हजार से कम रहे। जबकि कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए लोगों की संख्या आज भी आठ हजार से अधिक रही। शनिवार को राज्य में 2903 नए मामले सामने आए। 64 की कोरोना से मौत हुई और रिकॉर्ड 8164 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 57929 है। रिकवरी रेट 77 प्रतिशत से अधिक हो गया है। बहरहाल, पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 221, बागेश्वर में 40, चमोली में 160, चंपावत में 89, देहरादून में 610 ,हरिद्वार में 465 , नैनीताल में 256, पौड़ी में 297, पिथौरागढ़ में 112, रूद्रप्रयाग 131, टिहरी में 281 , यूएसनगर में 183 उत्तरकाशी जिले में 58 नए मामले सामने आए।

%d bloggers like this:
Breaking News