ऋषिकेश-रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने पुलिसकर्मियों को बांटे 100 फेस शिल्ड और 50 वेपोराइज़र
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से कोतवाली पुलिस को 100 फेस शिल्ड और 50 वपोरिजर दिए गए।
बुधवार को क्लब अध्यक्ष हितेंद्र पवार के नेतृत्व में सभी क्लब सदस्यों ने कोतवाली में जाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, उप निरीक्षक ओम कांत भूषण, शिव प्रसाद डबराल, सतेंद्र भाटी, कांस्टेबल कमल जोशी को कोरोना महामारी से बचाव के लिए 100 फेस शिल्ड और 50 वेपोराइज़र दिए गए। इस अवसर पर क्लब सचिव संजय सकलनी, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, देवरथ अग्रवाल, अंकित रावल, वीरेन्द्र डंग, नवनीत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
