ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 5703 नए मामले आए सामने,1471 मरीज स्वस्थ हुए, 96 संक्रमितो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 5703 रिकॉर्ड मामले आये है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 162562 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 43032 है, आज 1471 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 113736 है। अभी तक 2309 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आज उत्तराखंड में 96 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है। 32171 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 3513006 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 29857 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 69.96% हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 208 कन्टेनमेंट ज़ोन है।

%d bloggers like this:
Breaking News