ऋषिकेश- उत्तराखंड के मौसम ने बदली करवट, दून में बारिश, ऊंची चोटियों में बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को फिर मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही दून में रिमझिम बारिश शुरु हो गयी है। जिससे तापमान में गिरावट आ गयी है। चार धाम समेत आसपास की ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आेलावृष्टि और मैदानों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
उत्तराखंड में काफी दिनों के बाद मौसम का मिजाज बदला रहा। मसूरी, चकराता और आसपाल के इलाको में आेलावृष्टि हुई। वहीं चार धाम, हेमकुंड सहिब, औली सहित चोटियों पर हिमपात होने का समाचार है। दून में शुक्रवार की सुबह से मौसम ने करवट बदल ली है। दून में रिमझिम बारिश होने तापमान नीचे लुढक गया है। जबकि अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की यी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं आेलावृष्टि व बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में हवाएं चलने की संभावना है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News