ऋषिकेश- ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह की कोरोना से मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह की कोरोना से मौत हो गई। डीपी सिंह का देहरादून स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहाा थ। गुरुवार की देर शाम उनका उपचार केे दौरान निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात डीपी सिंह 4 दिनों सेे कोरोना संक्रमण सेेे पीड़ित थे। देहरादून स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने आज देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर तीर्थ नगरी निवासी सरदार अमरजीत सिंह की भी कोरोना से मौत हो गई।
