ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 3998 नये मरीज मिले,1744 मरीज स्वस्थ हुए,19 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 3998 रिकॉर्ड मामले आये है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 138010 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 26980 है, आज 1744 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 106271 है। अभी तक 1972 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 32448 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 3326606 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 27247 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 77 % हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 119 कन्टेनमेंट ज़ोन है। आज उत्तराखंड में 19 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है। जिसमे से एम्स ऋषिकेश सेे 05,,महंत इंद्रेश अस्पताल से 02 , हिमालयन अस्पताल से 04 , स्वामी भूमानन्द से 01, दून मेडिकल कॉलेज से 04, अरिहंत अस्पताल से 01 , मैक्स अस्पताल देहरादून से 01 , बेस अस्पताल कोटद्वार से 01 कोरोना संक्रमित मरीज़ की मृत्यु हुई है।

%d bloggers like this:
Breaking News