ऋषिकेश- कोरोनाकाल के चलते तंबाकू उत्पादों में कालाबाजारी शुरू
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट के बाद जहां आम जनता में डर और दहशत का माहौल है। वही आपदा में भी मुनाफाखोरी की आदतों से कुछ व्यापारी बाज नही आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में गुटखा व तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। जिन लोगों के पास तंबाकू उत्पादों का स्टॉक है, वे तीन गुना तक रकम वसूलकर चांदी काट रहे हैं। हेरत की बात यह है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की का भी कालाबाजारियों को कोई खौफ नही है। इस गंभीर मामले पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के व्यापारी आपदा में कालाबाजारी का अवसर ना ढूंढे। बताया कि तंबाकू उत्पादों की काला बाजारी की जानकारी उनके संज्ञान में भी आई है।हांलाकि अभी इसकी पूर्णतः पुष्टि नही हुई है। उत्तराखंड में लाँक डॉउन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह
बिल्कुल इसके पक्ष में नहीं है। इस संदर्भ में प्रदेश नेतृत्व द्वारा भी राज्य सरकार को व्यापारियों की पीड़ा के बारे में अवगत कराया जा कराया जा रहा है।
