ऋषिकेश-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना के बेकाबू हालात होने के चलते मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उत्तराखंड में जिस तरह से कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है, उसको देखते हुए कोविड केयर सेंटर में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही सुविधाओं पर विशेष काम किया जा रहा है। इसी को देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रायपुर स्टेडियम में बने कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर में सुविधाओं का जायजा लिया। कोविड केयर सेंटर में बेड की उपलब्धता बनाये रखने और संख्या बढ़ाने को लेकर भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत कर कोविड केयर सेंटर की मॉनिटरिंग से लेकर यहां पर भर्ती होने वाले मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखने जैसी जरूरी बातों पर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News