ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 4807 नये मरीज मिले,894 मरीज स्वस्थ हुए,34 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 4807 रिकॉर्ड मामले आये है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 134012 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 24893 है, आज 894 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 104527 है। अभी तक 1953 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 31850 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 3294158 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 36992 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 78 % हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 106 कन्टेनमेंट ज़ोन है। आज उत्तराखंड में 34 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है। जिसमे से एम्स ऋषिकेश सेे 03,सुशील तिवारी से 13 ,महंत इंद्रेश अस्पताल से 03, हिमालयन अस्पताल से 02, विवेकानंद अस्पताल नैनीताल से 03 , मिलिट्री अस्पताल रुड़की से 01 , मिलिट्री अस्पताल ,देहरादून से 01,सिनर्जी अस्पताल देहरादून से 01 , मेडिसिटी हॉस्पिटल रुद्रपुर से 03, कैलाश अस्पताल से 01 , नीलकण्ठ अस्पताल हल्द्वानी से 01 , उजाला अस्पताल काशीपुर से 01 , मेट्रो अस्पताल हरिद्वार से 01 कोरोना संक्रमित मरीज़ की हुई है।

%d bloggers like this:
Breaking News