ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के नये 2402 रिकार्ड मरीज मिले,1080 मरीज स्वस्थ हुए,17 मरीजो की मौत हुई

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण हर दिन एक नया रिकार्ड बना रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में संक्रमण के 2402 नए मामले मिले हैं। वहीं 17 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा एक लाख 18 हजार 6४६ तक पहुंच गया है। कुल संक्रमितों में से एक लाख 8५७ लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि कोरोना के एक्टिव मामले बढक़र 13 हजार 5४६ तक पहुंच गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित 18१९ मरीजों की मौत भी अब तक राज्य में हो चुकी है। आज भी 17 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में पांच, दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय, महंत इन्ेश अस्पताल, कैलाश अस्पताल व जेएलएन डीएच अस्पताल रूद्रपुर में दो—दो, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, अरिहंत अस्पताल, मैक्स अस्पताल व मिल्ट्री अस्पताल रूडक़ी में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इधर, विभिन्न अस्पतालों से आज 1०८० संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को को अलग—अलग लैबों से 3२ हजार 9४4 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 24०२ सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 3०५4२ की निगेटिव आई है। देहरादून में फिर कोरोना बम फूटा है। यहां पर आज 1०५1 लोग संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में भी 5३९ लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं नैनीताल में 29६ व ऊधमसिंहनगर में 2२0 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा पौड़ी में 7६, चंपावत में 5२, अल्मोड़ा में 48, टिहरी में 39, चमोली में 29, बागेश्वर में 19, रूद्रप्रयाग में 17, उत्तरकाशी में 14 और पिथौरागढ़ में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
वहीं, 1०८० संक्रमित मरीज अस्पतालों में ठीक हुए है। जिसमें देहरादून में 57६, हरिद्वार में 17६, नैनीताल में 9७, उधमसिंह नगर में 6३, पिथौरागढ़ में 46, पौड़ी में 4०, टिहरी में 3२, अल्मोड़ा में 26, बागेश्वर में 2०, चमोली में तीन व रूद्रप्रयाग में एक मरीज ठीक हुआ है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News