ऋषिकेश- श्रृंगेरी मठ के पीठाधीश्वर का भरत मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्रृंगेरी मठ के पीठाधीश्वर का श्री भरत मंदिर आगमन पर भरत मंदिर परिवार एवं ऋषि कुमारों ने वेद मंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को श्री भरत मंदिर पहुंचे अनंत विभूषित शंकराचार्य श्री योगानंन्द जी महाराज द्वारा ऋषिकेश नारायण श्री भरत मंदिर के दर्शन आदि गुरु शंकराचार्य जी द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए नवी शताब्दी में उत्तर भारत प्रवास की यादें ताजा की। स्वामी द्वारा मुख्य मंदिर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों के बारे में अपने शिष्यों को विस्तार से बताया। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य द्वारा शंकराचार्य को मंदिर का भ्रमण कराते हुए श्री भरत मंदिर के प्राचीन इतिहास के बारे में बताया गया। गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित ऋषिकेश नारायण श्री भक्त भगवान की मूर्ति को देखकर स्वामी भाव विह्वल हो गए। उन्होंने भरत मंदिर परिसर की अच्छी देखभाल करने के लिए साधुवाद दिया। इसके बाद शंकराचार्य का काफिला हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। इस अवसर पर हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, हरि नारायणाचार्य, बंशीधर पोखरियाल, आईडी जोशी, धीरेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News