ऋषिकेश- मुनिकीरेती थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनीकीरेती थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नितिन कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ऋषिकेश की बाइक 7 अप्रैल को कैलाश गेट पार्किंग के पास से अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस को बाइक चोरी करते हुए एक युवक दिखाई दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक की पहचान की जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्ष्मण झूला से बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। कैलाश गेट चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल अनिल सालार और कांस्टेबल रमेश कुमार शामिल रहे।
