ऋषिकेश-भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप मे मनाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष दिनेश के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय में फल वितरित एवं कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए पंक्ति में खड़े हुए लोगों को जल वितरित किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश विकास के नए मानकों को छूयेगा और आने वाले 2022 को होने वाले विधान सभा चुनाव में रावत के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संजय शास्त्री, नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता, मंडल महामंत्री सुमित पवार, किशोर शर्मा, अनीता तिवारी, उषा जोशी, मोनिका गर्ग, ऋषि राजपूत, अविनाश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, नितिन सक्सेना, हरिशंकर प्रजापति, वेद प्रकाश, धींगरा, गंभीर सिंह मेवाड़, अनुराग, प्रयाग, जगावर सिंह आदि मौजूद रहे ।

%d bloggers like this:
Breaking News