ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 748 नये मरीज मिले, आज 327 मरीज स्वस्थ हुए 5 मरीजो की मौत हुई,
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 748 रिकॉर्ड मामले आये है । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 106246 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 5384 है, आज 327 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 97327 है। अभी तक 1749 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
31421 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2876136 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 24997 की रिपोर्ट आनी बाकी है।उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 91.61 % हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 42 क्षेत्र बन गए है।
आज उत्तराखंड में 05 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है। जिसमे हिमालयन अस्पताल से 02, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल से 02 और जेएलएन अस्पताल ,रुद्रपुर से एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है।
