मध्यप्रदेश में दो दिन शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर विस्फोटक होती जा रही है। एक दिन में यहां पर महामारी रोकने के लिए राज्य सरकार ने सभी शहरी इलाकों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। इससे पहले शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लागू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।
गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में दो दिन तक सबकुछ बंद करने का फैसला किया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह कभी नहीं चाहते कि राज्य में पूर्ण बंदी लागू हो, लेकिन बेकाबू हालात के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले प्रदेश के कई जिलों में पूर्ण बंदी की गई है। छिंदवाड़ा, शाजापुर समेत अन्य जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। छिंदवाड़ा में अगले 7 दिन तक पूर्ण लॉकडाउन लागू है। वहीं प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। अब सप्ताह में पांच दिन सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News