ऋषिकेश- व्यस्तता दीर्घायु की मुफ्त दवा – डॉ. राजे सिंह नेगी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- नेत्रदृष्टि विशेषज्ञ व समाजसेवी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि दिनचर्या में थोड़ा सा आसान परिवर्तन आपको स्वस्थ व दीर्घायु बना सकता है। बशर्ते आप कुछ चीजों को जीवनभर के लिए अपना लें और कुछ चीजों को हमेशा के लिए दूर कर दें।
बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर डॉ. नेगी ने बताया कि दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य को समर्पित इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई भी देते हैं। स्वस्थ रहने के मूल मंत्र पर डॉ. नेगी ने कहा कि भोजन से ही स्वास्थ्य बनाने का प्रयास करें। इसका सबसे सही तरीका है, भोजन हमेशा खूब चबा-चबाकर आनंदपूर्वक करें ताकि पाचनक्रिया ठीक रहे, इससे कोई भी समस्या उत्पन्न ही नहीं होगी। मोटापे को शरीर की विभिन्न बीमारियोंं की वजह बतााते हुए उन्होंने कहा कि
मोटापा आने का मुख्य कारण तैलीय व मीठे पदार्थ होते हैं। इससे चर्बी बढ़ती है, शरीर में आलस्य एवं सुस्ती आती है। इन पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। स्वस्थ तन और मन के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का होना भी बेहद आवश्यक है। इसके लिए दिमाग में सुस्ती नहीं आने दें, कार्य को तत्परता से करने की चाहत रखें।उन्होंने बताया कि व्यस्तता एक वरदान है, यह दीर्घायु होने की मुफ्त दवा है, स्वयं को व्यस्त रखें। जीवन चलने का नाम है, गतिशीलता ही जीवन है, यह सदा ही याद रखें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News