ऋषिकेश- 8 अप्रैल को होगी विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की विशाल जनसभा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 8 अप्रैल को एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर पर जन जागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की सभी समस्याएं विगत तीन-चार वर्षों से शासन स्तर पर लंबित हैं। जिनमें ग्रेड पे, वेतन विसंगतियां, पुरानी एसीपी की व्यवस्था जिसमें वर्ष 2016 तक 9 वर्ष 14 वर्ष और 19 वर्ष में एसीपी प्रदान की जाती थी। इसके अतिरिक्त तीन ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा कर्मीको तथा अन्य कार्मिकों को समान कार्य तथा समान वेतन की मांग जिस पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय दिया जा चुका है पर कोई कार्यवाही नहीं की गई| तीनों ऊर्जा निगम में कर्मचारियों की भारी कमी है सभी पद रिक्त पड़े हैं। मोर्चा द्वारा बेरोजगार युवको की नियुक्तियां कर रिक्त पदों को भरने की मांग निरंतर की जा रही है जिससे राज्य की जनता को सुचारू विद्युत व्यवस्था प्राप्त हो सके| इसी क्रम में 8 अप्रैल को ऋषिकेश में 400 केवी विद्युत संस्थान पर मोर्चा द्वारा एक विशाल सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तीनों ऊर्जा निगम के कार्मिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दौरान 28 मई से दिए गए हड़ताल के नोटिस के विषय में चर्चा की जाएगी।
