ऋषिकेश- नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में संजय व्यास और प्रतीक कालिया ने किया जनसंपर्क अभियान तेज, व्यापारियो का मिल रहा है व्यापक समर्थन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय व्यास व प्रतीक कालिया ने जनसंपर्क यात्रा निकाल कर व्यापारियों से सर्मथन की अपील की।

सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित वैष्णव प्लाजा से शुरू हुई जनसंपर्क यात्रा रेलवे रोड़ होते हुए तिलक रोड़ पहुंची जहां जगह जगह दोनों व्यापारी नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

दोनों प्रत्याशियों ने भरपूर प्यार और समर्थन देने के लिए व्यापारियों आभार जताते हुए कहा कि आगामी 10 तारीख मजबूत व्यापारिक संगठन की दृष्टि से एक ने एक नये इतिहास का सृजन करेगी। प्रथम आम चुनाव में व्यापारियों के उत्साह से गदगद दोनों प्रत्याशियों ने पंचड जीत का विश्वास भी जताया।जन समपर्क करने वालों में पार्षद प्रदीप कोहली, अजीत सिंह,दीपक धमीजा, राही कपाड़िया, हितेंद्र पंवार , विशाल कक्कर, गुड़ु बाला जी , संजय पंवार , धीरज मखीजा, चेरब जैन, संजय सकलानी,राजीव कालिया आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News