ऋषिकेश- नगर निगम ने अंबेडकर चौक पर लगाई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की नई मूर्ति
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की भव्य संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
सोमवार को महापौर अनिता ममगाई नेअंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने से ही समाज का विकास सम्भव है। बाबा साहेब समाज के सच्चे मार्गदर्शक थे। बाबा साहब के लिखे संविधान पर पूरा देश चल रहा है । उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए लोंगों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बाबा साहेब के बताए बातों को याद दिलाया एवं कहा कि अधिकार के लिए हुए बनो , संगठित बनो एवं संघर्ष करो। बताया कि विगत वर्ष नगर निगम की ओर से देश के संविधान रचियता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि स्वरूप अंबेडकर चौक का जीर्णोद्धार कराकर उनकी फाइबर की प्रतिमा स्थापित की गई थी । विगत 12 अगस्त को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी प्रतिमा से संविधान की पुस्तक चोरी कर दी गई जिसके बाद बाबासाहेब के अनुयायियों द्वारा फाइबर की मूर्ति के बजाय संगमरमर की मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई थी जिसे पूर्ण करते हुए आज बाबा साहेब की भव्य संगमरमर की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इस अवसर पर
पार्षद कमलेश जैन, लक्ष्मी रावत, कमला गुनसोला, विजय बडोनी, प बिजेंद्र मोगा, मनीष बनवाल, अनीता प्रधान, अजीत गोल्डी, गुरविंदर सिंह, भगवान सिंह पवार, प्रमोद शर्मा, राजू नरसिंभा, पार्षद बिरेंद्र रमोला राधा रमोला, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर,रोमा सहगल, यशवंत रावत, प्रिया ढकाल, अक्षय खेरवाल, प्रशांत कुमार, डीपी रतूड़ी, राजेश कोठियाल, राजाराम, चुन्नू लाल गुप्ता, राजेश खंडवाल, रेखा सजवान, गौरव कैंथोला, दीपाक जाटव,राजू शर्मा,जॉनी लांबा, प्रिंस गुप्ता, रूपेश गुप्ता, सुभाष जायसवाल, हेमलता चौहान गोपाल रावत , चरणजीत काजू बी एन तिवारी
आदि मोजूद रहे।
