ऋषिकेश- रायवाला पुलिस ने 16.60 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रायवाला पुलिस ने लक्जरी स्कार्पियो कार में 16.60 ग्राम स्मैक की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।
थाना रायवाला पुलिस के अनुसार बीते 03 अप्रैल को नेपाली तिराहा फ्लाईओवर के पास एक स्कार्पियो कार संख्या UK07AJ0621 को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर चालक के पास से कुल 16.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसपर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इस्तकार अली पुत्र मोहम्मद इकराम निवासी ग्राम शाहपुर थाना भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटर अधिनियम में सीज किया गया है। आरोपित के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। जिसको निर्धारित समय अवधि में न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी डीसी ढौण्डियाल, प्रभारी एसओजी ग्रामीण ओम कांत भूषण, प्रेम सिंह नेगी, कांस्टेबल सचिन सैनी, कांस्टेबल दिनेश महर, एसओजी ग्रामीण नवनीत नेगी, एसओजी ग्रामीण सोनी लाठी शामिल रहे।
