ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 364 नये मरीज मिले,194 मरीज स्वस्थ हुए, 2मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना के 364 नए मामले सामने आये हैं. जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है. वहीं 194 मरीज ठीक भी हुए हैं.
कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर में 2, चमोली में 1, चंपावत में 6, देहरादून में 149, हरिद्वार में 118, नैनीताल में 34, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 5, टिहरी में 5, ऊधमसिंह नगर में 31 और उत्तरकाशी में 3 मामला सामने आया है.
वहीँ प्रदेश में अब तक कुल 1,01,275 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमे से 95,649 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं, जबकि 1,721 लोगों की जान जा चुकी है. इस समय प्रदेश में 2404 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News