ऋषिकेश- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिए ऋषिकेश हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के जांच के आदेश

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – ऋषिकेश स्थित राजकीय चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश से मिली शिकायत कों मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। ऋषिकेश हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायतों की आम जन आए दिन शिकायतें करते हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए की व्यवस्थाओं को जल्द सुधारा जाए एवं कार्य के प्रति लापरवाही दिखाने वालों पर सख्त कारवाई की जाय। अधिकारियों को निर्देश दिए की कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए। हरिद्वार कुंभ स्नानों के दृष्टिगत हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जिन स्थानों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन स्थानों पर कंटेनमेंट एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय। जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे राज्यों के जिन स्थानों पर अधिक मामले मिल रहे हैं, जो भी लोग उत्तराखंड आ रहे हैं, उनको कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश दिया जाए। इसके लिए शीघ्र गाइडलाइन जारी की जाए। हरिद्वार कुंभ एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय। कुंभ स्नान के दृष्टिगत पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय। बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, एस ए मुरुगेशन आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News