ऋषिकेश:- सल्ट उपचुनाव मे कांग्रेस की प्रत्याशी होगी गंगा पंचोली

देहरादून। सल्ट उप चुनाव के लिए गंगा पंचोली कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। इस सीट पर उपचुनाव 17 अप्रैल को होंगे। कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहीं गंगा पंचोली को फिर उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित करने में लंबा वक्त लिया। दरअसल, पार्टी को अंदेशा था कि बीजेपी इस सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि बीजेपी और मुख्यमंत्री, दोनों ही इससे इन्कार कर चुके थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित करने से पहले बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार किया। बीजेपी प्रत्याशी सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया।

%d bloggers like this:
Breaking News