ऋषिकेश- सरकार की कोविड गाइड लाइन के मुताबिक ही खेलने होगी होली

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलो को देखते हुए सरकार ने फिर से सख्ती शुरू हो गई है। सरकार ने लोगो को होली खेलने के लिए गाइडलाइन जारी की है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वो कोविड को ध्यान में रखते हुए 12 बिंदुओं पर सख्ती से काम करें, ताकि कोरोना से बचाव हो सके। मुख्य सचिव द्वारा जारी गाइड लाइन होली में दो दिन यानी 28 और 29 मार्च को लागू रहेगी। साफ है आपको सरकार की कोविड गाइड लाइन के मुताबिक ही होली खेलने होगी। नहीं तो पुलिस की टीमें आपके रंग में भंग डाल सकती हैं। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे लोग सामूहिक रूप से मनाते हैं। एक-दूसरे को होली के रंगों से रंगते हैं। इसके लिए लोग शारीरिक रूप से एक दूसरे को टच करते हैं। होली में कोरोना का दो गज दूरी और मास्क जरूरी वाला फॉर्मूला टूट सकता है। ऐसे में कोरोना फैलने खतरा रहेगा। इसके लिए सरकार ने 12 बिंदुओं वाली सख्त गाइड लाइन जारी की है। इस गाइडलाइन को स्थानीय प्रशासन भी शक्ति से लागू करेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News