ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 257 नये मरीज मिले,67 मरीज स्वस्थ हुए,1 मरीज की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – देश के साथ ही उत्तराखंड राज्य में भी एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर रफ्तार पकड़ने लगी है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 257 नए मामले सामने आए है, जबकि 67 संक्रमित ही स्वस्थ हुए। वहीं एक संक्रमित की मौत भी हुई। राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 99915, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा 94983 पर, मृतकों का 109 पर व प्रभावी संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1339 पर पहुंच गया है।
शनिवार की शाम 6 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज राज्य के देहरादून जिले से 126, हरिद्वार से 73, नैनीताल जिले से 12, ऊधमसिंह नगर से 10, पौडी व टिहरी से 15-15, उत्तरकाशी से 4, चंपावत, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग से 3-3, अल्मोड़ा से 2 व चमोली से 1 व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में एक बार फिर स्वस्थ होने की प्रतिशतता 95.45 फीसद पर पहुंच गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News