ऋषिकेश- गीता भवन ट्रस्ट के विरुद्ध चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 70 वें दिन भी जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गीता भवन स्थित आयुर्वेद औषधि निर्माणसाला के सिडकुल हरिद्वार स्थानांतरण व उसमें कार्यरत कार्मिकों के खाते में तीन महीने से अधिक समय से वेतन न देने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना 70 वें लगातार जारी रहा। इस मौके पर
नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि लोकसेवी संत पुखराज निरालाचार्य ने अपना शरीर इन कार्मिकों की मांगों को लेकर आमरण अनशन के दौरान छोड़ा है लेकिन गीता भवन प्रबंधन व ट्रस्टीगण अभी भी संवेदनहीन बने हुए हैं। इन पर विधि सम्मत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए इसके साथ कार्मिकों की मांगे भी यथाशीघ्र पूरी होनी चाहिए। धरने को सहयोग देने वालों में सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक आशुतोष शर्मा, सुभाष शर्मा, मुरलीधर शर्मा, प्यारेलाल बड़थ्वाल, भोला यादव, रोहित यादव, विजेंदर, घनश्याम तिवारी, हेमंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरुण कुमार चौबे, रामप्रवेश, राजेश, राधेश्याम प्रजापति, नारायण, अरविंद कुमार, राजेश पासवान, चंद्रमोहन, ललित पासवान, बहादुर पासवान, मनोरंजन पासवान, राजेश पासवान, राम पासवान, भोला यादव, उत्तम आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News