ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 192 नये मरीज मिले, 121 मरीज स्वस्थ हुए, 1 मरीज की मौत हुई

देहरादून । पिछले तीन—चार दिन से उत्तराखंड में भी जिस तरह कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है वह चिंतनीय है। पहाड़ व मैदान के सभी जिलों से फिर से संक्रमण के मामले मिलने लगे हैं। बृहस्पतिवार को भी यहां पर संक्रमण के 192 नए मामले मिले हैं और एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। इसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढक़र 99 हजार पार यानी 99072 तक पहुंच गया है। हालांकि कुल संक्रमितों में से अब तक 94755 (95.64 फीसद) लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त कोरोना के 1150 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1707 मरीजों की मौत भी राज्य में अब तक हो चुकी है। आज भी दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में 85 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की मौत कोरोना से हुई है।
इधर, विभिन्न जिलों से आज 121 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को अलग—अलग सरकारी व प्राइवेट लैबों से 9261 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 192 मामलों में रिपोर्ट पॉजीटिव और 9069 की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 89 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में भी 57 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 19, टिहरी में आठ, ऊधमसिंंहनगर में पांच, पौड़ी व अल्मोड़ा में तीन—तीन, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में दो—दो तथा बागेश्वर व पिथौरागढ़ में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। चंपावत एकमात्र एेसा जिला रहा जहां संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है।

%d bloggers like this:
Breaking News