ऋषिकेश- शहर मे बढ़ते मक्खी-मछरों से बढ़ा बीमारियां फैलने का खतरा, नगर निगम कुंभकरणी नींद मे सोया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही गर्मी से नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। नगर क्षेत्र में नालियों की सफाई ना होने के कारण इन गंदी नालियों में बड़ी तादात में मच्छर पनप रही है। इन नालियों में पनप रही मच्छरों से लोगों को संक्रमण बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे बैठा है। नगर निगम प्रशासन की और जनता को इन मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए सर्वप्रथम नालियों की साफ सफाई के साथ ही कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किए जाने की नितांत आवश्यकता है। एक ओर लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोगों को संक्रमण बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है। इस बार अभी तक मछरों से बचाने वाले धुँए वाली गाड़ियों को भी नही चलाया गया है लोगों को हो रही असुविधाओं के प्रति नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। नगर की जनता तरह तरह असुविधाओं से जूझ रही है, लेकिन निगम में जनता की आवाज को कोई सुनने वाला नहीं है।

%d bloggers like this:
Breaking News