ऋषिकेश-नगर निगम में कार्यरत मोहल्ला स्वछता समिति के सफाई कर्मचारियों को नही मिला फरवरी माह का वेतन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -मोहल्ला स्वच्छ्ता समिति के तहत काम करने वाले लगभग 65 सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पूर्व में नगर निगम द्वारा मोहल्ला स्वच्छता समितियों का गठन किया गया था। लेकिन बाद में कूड़ा वाहनों को लगाए जाने के कारण इन मोहल्ला स्वच्छता समितियों को नगर निगम में सम्मलित कर दिया था। लेकिन बीते माह फरवरी से मार्च का महीना भी जाने को है लेकिन इन्हें अभी तक वेतन जारी नहीं किया गया है। वेतन न मिलने के कारण स्वच्छता कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक और नगर निगम पीडब्ल्यूडी वा एनएच की सड़कों पर विद्युत पोल लगाने में लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। वहीं दूसरी ओर दिन रात मेहनत करने वाले इन सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बजट नहीं है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर समय-समय लग रहा प्रश्नचिन्ह यह दर्शाता है कि नगर निगम अपने मूल कार्यो पर ध्यान ना देकर दूसरे कायो में व्यस्त है।

%d bloggers like this:
Breaking News