ऋषिकेश- निवेशक की जागरूकता है आर्थिक सुरक्षा का रास्ता – सूर्यकांत शर्मा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया के तत्वाधान में संयुक्त रूप से “करोना कॉल में व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
वेबिनार का शुभारंभ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की छात्राओं द्वारा स्वागत गान कर किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने सभी गणमान्यों का स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने कहा कि भारत मे निवेश बाजार एक ऐसा बाजार हैं जिसमे अपार संभावनाएं हैं, हर व्यक्ति को इसकी जानकारी होनी चाहिए। वेबिनार के मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि भारत में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया वित्तीय क्षेत्र का सर्वोच्च नियंत्रक हैं। इस के तत्वाधान में समस्त वित्तीय सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर निवेशकों को उनके सुरक्षित निवेश के साथ साथ आर्थिक सुरक्षा प्राप्ति के साधन भी बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय में एक समीचीन विषय है। वर्तमान समय हमारे सामने कैरोना कई प्रश्न लेकर आया है।इस काल मे अपने अस्तित्व को बचाने के साथ साथ वित्तीय सशक्तिकरण भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। आज के शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वित्तीय नियोजन सीखना एक महत्वपूर्ण विषय है। एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फण्ड इन इंडिया साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों के तहत इस विषय पर वेबिनार का आयोजन किया है । वेबीनार के मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा ने अपने वक्तव्य के वर्तमान समय में निवेश के परिदृश्य को प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम आगाह किया कि आने वाला कम से कम 1 वर्ष हम सब के लिए आर्थिक रूप से कठिन होने वाला है। इसीलिए सबसे पहले अगले 1 वर्ष के लिए अपने मासिक खर्चों के बराबर का पैसा बिल्कुल अलग कर लें तथा साथ ही साथ अगले 1 वर्ष में जो भी आपके सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करनी है उसके लिए भी पर्याप्त राशि रख लें, तथा इस राशि को आप अपने बचत खाते फिक्स डिपाजिट, लिक्विड फंड शॉर्ट टर्म फंड, अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके बाद अगर आपके पास जो भी शेष राशि रहती है और अगले 3 वर्ष तक इसकी आवश्यकता नहीं है तो इसको आप अच्छे डेट फंड में निवेश कर सकते हैं यदि अगले 5 वर्ष तक आपको इस राशि की आवश्यकता नहीं है तो आप इसे अच्छे लार्ज कैंप फंड अथवा बैलेंस फंड में निवेश कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के विषय में भी जानकारी दी। शर्मा ने आगाह किया कि आने वाले समय में ऐसी संभावना है कि अनेकों लोग कम समय में ज्यादा फायदा देने वाली स्कीम लेकर निवेशकों को लुभाने का पूरा प्रयास करेंगे आपको ऐसी स्कीम में कभी भी लालच में आकर अपना पैसा निवेश नहीं करना चाहिए। एनएसडीएल के ई गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंधक श्री विजय हेगड़े द्वारा एनपीएस के बारे में विस्तार से बताया।शर्मा ने प्रश्नोत्तर काल में सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। प्रश्नोत्तर काल का संचालन डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया।
प्रतिभागियों द्वारा अपने फीडबैक में इस प्रकार के विषय को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के समसामयिक विषयों पर वेबीनार आयोजित करने की आवश्यकता बताई ।
इस ऑनलाइन कार्यक्रम में 150 फैकल्टी सहित फिलिपींस, श्रीलंका, बांग्लादेश के प्रतिभागियों व भारत से लगभग 400 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News