ऋषिकेश- 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को एक अप्रैल से लगेगा टीका, आदेश जारी

देहरादून। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण का कार्य जारी है। आगामी एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। इस संर्दभ में केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद राज्य में भी शासन, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। कोरोना का टीका लगाने के लिए व्यक्ति आरोग्य सेतु एप या फिर कोविन डॉट जीआेवी डॉट इन पर अपना पंजीकरण करा सकता है। इधर, मंगलवार को भी प्रदेश में &97 सेंटरों पर 31 हजार 337 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इनमें साठ साल से अधिक उम्र के सबसे अधिक 24165 लोग शामिल रहे। जबकि 45 से 59 साल उम्र के 2301 लोगों को भी टीका लगा है। इसके अलावा 1003 हेल्थ केयर वर्कर्स व 3868 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगा है। इस तरह राज्य में अब तक एक लाख 16 हजार 206 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं साठ साल से अधिक उम्र के दो लाख 40 हजार 598 लोगों को भी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

%d bloggers like this:
Breaking News