ऋषिकेश-नगर पालिका मुनि की रेती ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर पालिका मुनि की रेती ने स्वच्छ भारत एवं नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत शत्रुघ्न घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पालिका क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में खुशी संस्था और विद्या निकेतन की छात्राओं ने देशभक्ति एवं स्वच्छता गीत वंदे मातरम और नुक्कड़ नाटक जगह-जगह कूड़ा न फेंकने की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की साथ ही उन्होंने गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डिब्बों में डालने के लिए कहा सभी ने सामूहिक रूप से गंगा आरती में सहभाग कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां देने पर पालिका की ओर से छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद धनराशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज द्धिवेदी, सभासद बबीता रमोला, रामकृष्ण पोखरियाल, अजय रमोला, रामावल्लभ भट्ट, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, स्वास्थ्य लिपिक दीपक कुमार, सफाई नायक मायाराम, राजू आदि उपस्थित थे।
