ऋषिकेश- खुशियां संस्था ने होली मिलन पर बच्चों को बांटी खेल सामग्री

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – खुशियां संस्था की ओर से “होली के रंग खुशियां के संग” होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास मैं आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान खुशियां संस्था की ओर से छोटे बच्चों के लिए खेल सामग्री प्रधान की गई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीबीपीएस रावत ( पूर्व प्रधानाचार्य श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज) ने ख़ुशियाँ संस्था द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। एवम आगे आने वाले कार्यक्रमो और कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और छात्र छात्राओं को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली एक प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। हमारे हिंदू धर्म में इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वर्तमान में चल रहे कोरोना काल को देखते हुए हमें सतर्क रहना होगा और सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इसे मनाना होगा। संस्था की अध्यक्षा नीलम मिश्रा ने बताया की संस्था 2014 से निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करती आ रही है, और आगे भी समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर संस्था सचिव ऋषभ मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र पांडेय, शिशुपाल रावत, रवि जैन, लक्ष्मी सजवाण, पूनम अनेजा, भावना सिंधी, हेमंत गुप्ता, शारदा सिंह, कुसुम अग्रवाल, शशि, नवनीत गोयल, माया चंदनानी, अंजू पाहवा, किरण कुकरेजा, सीमा खत्री, पूनम गोयल, नीरू गौतम, रेखा राणा, रचना कुन्दनानी, रेखा चौबे, तनु रस्तोगी, सुधा असवाल, गीता आहूजा, सोमा आहूजा, मयूर खुराना, योगेश सक्सेना, डॉ. शीतल रस्तोगी, डॉ. कल्पना रस्तोगी, डॉ. देवेंद्र आहूजा, विनीता अग्रवाल, सुनंदिनी शर्मा, गीता शर्मा, तृप्ता, अंशुल गोयल, नीरजा गोयल, नुपूर गोयल, प्रिंस गुप्ता, सौरभ शर्मा, प्रणय पांथरी आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News