ऋषिकेश-भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट ने टीएचडीसीआईएल को हरा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीता
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन का फाइनल मैच टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एवं भाखडा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के बीच खेला गया | रोमांच से भरे इस मैच में भाखडा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया। वहीँ टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड दूसरे स्थान पर व तीसरे स्थान पर सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड रही।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि बीपी गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी, टीएचडीसीआईएल ने अपने सम्बोधन में विजेताओं को बधाई दी और इस बात पर भी बल दिया कि सच्ची खेल भावना न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि एक संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन से सरकार द्वारा चलाए गए खेलो इंडिया कार्यक्रम योजना को बढ़ावा मिलने की भी बात कही। मुख्य अतिथि बीपी गुप्ता, ने टीएचडीसीआईएल द्वारा आयोजित पॉवर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 25 वीं अंतर केद्रींय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन की विधिवत घोषणा की। एनके प्रसाद, अपर महाप्रबन्धक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया। के दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
