ऋषिकेश- विश्व बैंक द्वारा पोषित योजना से बुझेगी हजारों लोगों की प्यास – महापौर अनिता ममगाई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विश्व बैंक द्वारा पोषित योजना से नगर निगम के 14 वार्डो के लोगों की प्यास बुझेगी।45 करोड़ रूपये की इस योजना का स्मृति वन में विधिवत शुभारंभ किया गया। पेयजल निगम की वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट यूनिट की ओर से सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाना है। इस योजना से काफी हद तक शुद्ध पेयजल की कमी को दूर किया जा सकेगा।
शुक्रवार को योजना का शुभारंभ करते हुए महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की शत प्रतिशत आपूर्ति दूर की कौड़ी बनी हुई थी, ऐसे में अब वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट से पेयजल की समस्या दूर होगी।उन्होंने योजना को परवान चड़ाने में अधिकारियों की भी खुलकर सराहना की उन्होंने कहा कि एक अच्छा अधिकारी वही है जो जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बिठाकर विकास की योजनाओं का खाका तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे। यह प्रोजेक्ट भविष्य को देखकर तैयार किया गया जिसका लाभ आने.वाले वर्षों में भी जनता को मिलेगा। इस अवसर पर जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता नमित रमोला, पार्षद विजेंद्र मोघा, विपिन पन्त, बीरेंद्र रमोला, लक्ष्मी रावत, अनिता प्रधान, गुरविंदर, जगत नेगी, ममता नेगी, हेमलता आदि उपस्थित रहे।
