ऋषिकेश- THDCILमे 25 वीं अंतर केन्द्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 25 वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
बुधवार को टीएचडीसी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का निदेशक कार्मिक विजय गोयल ने उद्धाटन किया । इस मौके पर निदेशक तकनीकी आरके विश्नोई ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर गोयल ने पॉवर स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड का ध्वज फहराया व प्रतियोगिता के शुभारम्भ की विधिवत घोषणा की | उन्होंने खिलाडियों को खेल भावना की शपथ दिलाई तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी से सामाजिक दूरी व कोविड-19 के नियमों का पालन करने का आग्रह किया | गोयल व विश्नोई ने खिलाड़ीयों के साथ मैदान मे वॉलीबॉल खेलकर प्रतिभागियो को प्रोत्साहित किया। 17 से 19 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार सहित कुल 9 टीमें प्रतिभाग कर रही है।
प्रतियोगिता के पहले दिन टीएचडीसी व एसजेपीएनएल, जीपीआईएल व बीबीसी, पीजीसीआईएल व आरईसी, तथा सीईए व एनएचपीसी के बीच खेला गया।

%d bloggers like this:
Breaking News