ऋषिकेश-हंगामे की भेंट चढ़ी नगर निगम ऋषिकेश की बोर्ड बैठक,भाजपा पार्षदो ने ही किया महापौर का भारी विरोध

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आठ महीने बाद नगर निगम की बोर्ड बैठक आयोजित की गई लेकिन बोर्ड बैठक बिना प्रस्ताव पास हुए हंगामे की भेंट चढ़ गई।
सोमवार को नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार में महापौर अनिता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक में सर्वप्रथम पुराने बोर्ड बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछली बोर्ड बैठक में पारित किए गए प्रस्ताओ पर अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। पार्षदों का कहना है कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव तो पारित किए जाते हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी उस पर कार्य नहीं करते।

इस दौरान नगर निगम के कार्य प्रणाली पर पार्षदों और निगम अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पार्षद विकास तेवतिया ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा गौ संरक्षण के नाम पर एक धार्मिक संस्था को पांच लाख रुपए दिए गए हैं। जबकि किसी भी वार्ड से आवारा पशुओं को नहीं उठाया गया है। वर्तमान समय में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आवारा पशुओं की भरमार है। आए दिन इन आवारा पशुओं के हमले से कई लोग चोटिल हो गए हैं। इस पर महापौर ने कहा कि इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति धार्मिक संस्थान में जाकर पता करेगी कि इसमें गो संरक्षण किया जा रहा है या नहीं इसकी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेगी। इसके बाद भोजन अवकाश के लिए सदन को आधे घंटे के लिए रोक दिया गया। भोजन अवकाश के बाद शुरू हुई बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम वार्षिक बजट को सदन में रखा गया। लेकिन सभी पार्षदों ने इस पर चर्चा करने से मना कर दिया। पार्षदों का कहना था कि वार्षिक बजट की कॉपी समय पर पार्षदों को नहीं दी गई है।

इसके बाद दूसरा ऑरेंज सिटी के प्रस्ताव को सदन में रखा गया। इस प्रस्ताव पर भी पार्षदों ने चर्चा करने से मना कर दिया और सदन को बीच में छोड़ कर बाहर चले गए। पार्षदों का आरोप है कि ऑरेंज सिटी के नाम पर जनता के ऊपर बोझ डालने का काम किया जा रहा है जो कि जनहित में सही नहीं है। पार्षदों के सदन से बाहर चले जाने के बाद महापौर ने बोर्ड बैठक को समाप्त करने की घोषणा की। महापौर अनिता ममगाईं ने कहां की कुछ कांग्रेसी पार्षदों द्वारा ऑरेंज सिटी का विरोध किया जा रहा है जो कि संत महात्माओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि वार्षिक बजट के प्रस्ताव के लिए आने वाले रविवार को बोर्ड बैठक रखी गई है। ऐसा सदन में कहा गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News