ऋषिकेश- एनएनएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने मलिन बस्ती में चलाया स्वच्छता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
रविवार को एनएसएस प्रभारी ज्योति रानी के नेतृत्व में सभी स्वयंसेवी छात्राओं ने मायाकुंड मलिन बस्ती में एकत्रित होकर सघन स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने क्षेत्र में कूड़ा करकट एकत्रित कर मौके पर ही उसका निस्तारण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. सीमा सक्सेना ने B2 B3 के द्वारा लंबाई और मोटाई बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विटामिन डी के द्वारा अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने की भी जानकारी दी। डॉ. मधु शर्मा ने छात्राओं को आयुर्वेद की जानकारी से अवगत कराया। दीप्ति डंग ने स्वयंसेवी छात्राओं को योग से निरोग होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग का अभ्यास हमारे शरीर को स्वस्थ एवं निरोग बनाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा, मंजू बडोला, ममता गुप्ता, सपना सिंह आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News